{"_id":"6924c25134f3bc2aa7046906","slug":"a-panchayat-inside-the-police-station-resulted-in-a-scuffle-with-police-personnel-watching-the-spectacle-orai-news-c-224-1-ori1005-137310-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चौकी के अंदर लगी पंचायत में मारपीट, तमाशा देखते रहे पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चौकी के अंदर लगी पंचायत में मारपीट, तमाशा देखते रहे पुलिस कर्मी
विज्ञापन
फोटो - 08 चौकी के अंदर मारपीट करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
उरई। शहर के कोंच बस स्टैंड चौकी के अंदर लगी पंचायत के बीच मारपीट हो गई। मौजूद पुलिस कर्मी देखते रह गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। वीडियो 22 नवंबर का बताया जा रहा है।
शहर के कोंच बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में महिला का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस पर शनिवार को दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे, वहां चौकी प्रभारी अभिलाष मिश्रा व पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। तभी दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक सिपाही से भी धक्कामुक्की हुई। हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
इस मामले में उरई कोतवाली के बस स्टैंड चौकी प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि आपसी गलतफहमी के कारण यह विवाद हुआ था। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना 22 नवंबर की है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है।