फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A new power house will be constructed with a budget of 21 crores

Jalaun News: 21 करोड़ का बजट मिला बनेगा नया बिजली घर

Mon, 24 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 24 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A new power house will be constructed with a budget of 21 crores
उरई। बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत दूसरे चरण का भी 21 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इससे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारी जाएगी। नया बिजली घर बनाया जाएगा। नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। 22 किलोमीटर नई लाइन बिछाई जाएगी। इस पर काम पांच से छह महीने बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

बिजनेस प्लान 2025-26 में द्वितीय चरण का बजट पाने के लिए विभाग को तीन महीने तक प्रस्ताव तैयार करने पड़े। अब जाकर बजट मिला है। इससे साल 2026 के लिए बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इस बजट से जालौन में नया बिजली घर स्थापित होगा। इससे करीब 30 गांवों या केवल शहर को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बिजली घर से शहर को जोड़ा जाएगा या गांवों को, इसका निर्णय इस साल होने वाली बिजली की खपत और व्यवस्था के अनुसार लिया जाएगा।
वैसे विभाग का ध्यान गांव की तरफ है। नए बिजली घर बनने से 20 से 30 हजार की आबादी को लाभ मिल सकता है। इस बजट से 20 बिजली घरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। पांच एमवीए वाले ट्रांसफार्मरों की जगह दस एमवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जर्जर 20 बिजली घरों के आसपास के जर्जर केबल बदले जाएंगे। साथ ही 140 ट्रांसफार्मरों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 100 ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। 40 नए ट्रांसफार्मर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में लगाए जाएंगे। 11 और 33 केवी की लाइनों में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed