फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A new industry can be set up on 10 acres for handmade paper industry

Jalaun News: हाथ कागज उद्योग के लिए 10 एकड़ में लग सकती नई इंडस्ट्री

Mon, 29 Jul 2024 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 29 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A new industry can be set up on 10 acres for handmade paper industry
कालपी। देश में चर्चित कालपी के हाथ कागज उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योगों को पंख लग सकते हैं। उद्योग बंधु की बैठक में उद्योगों को बढ़ाने के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास का प्रस्ताव दिया गया था। जिस पर डीएम ने सहमति दे दी है। नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्तावित जमीन का सर्वे करने के बाद शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद दस एकड़ में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा सकेगा। इस योजना से कालपी के हस्त निर्मित कागज की देेश भर में पहचान स्थापित हो सकेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को नगर में ही रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

कालपी के हस्त निर्मित कागज उद्योग व अन्य उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किरतपुर ग्राम सभा की 10 एकड़ भूमि पर उद्योग लगाने का प्रस्ताव ग्राम प्रधान ने उद्योग बंधु की बैठक में रखा था। जिससे कालपी में हस्त निर्मित कागज उद्योग के साथ-साथ अन्य उद्योग नगर में स्थापित हो सकें। 26 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु बैठक में निर्णय लिया गया है कि कालपी के उद्योगों को और विस्तार देने के लिए जमीन सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद शासन में एक नई इंडस्ट्री एरिया के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने प्रस्तावित भूमि के चयन करने का निर्देश उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार यादव को देते हुए तुरंत अग्रिम कार्रवाई करने के लिए कहा है। हाथ कागज उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार तिवारी के साथ भाग लेने वाले ग्राम प्रधान पवनदीप निषाद ने इंडस्ट्री एरिया के लिए अपनी ग्राम सभा किरतपुर की 10 एकड़ भूमि देने का प्रस्ताव दिया है।इस जमीन पर सर्वे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर रिपोर्ट सौंपी जानी है। ग्राम प्रधान पवनदीप ने कहा कि जो भूमि इंडस्ट्री एरिया के लिए देने का प्रस्ताव दिया है, वह कालपी से सिर्फ दो किलोमीटर दूर व्यास मंदिर के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन -
कालपी में इंडस्ट्री के निर्माण के लिए तैयारी चल रही है। जमीन का जो प्रस्ताव मिला है, उसे चिह्नित करने के लिए कहा गया है। जल्द ही इंडस्ट्री का निर्माण हो इसके लिए सभी जिम्मेदार लोगों निर्देशित किया गया है। नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से कागज उद्योग के साथ ही अन्य उद्योगों को भी स्थापित किया जा सकेगा। स्थानीय लोगों को नगर में ही काम मिलेगा और कालपी के परंपरागत उद्योग को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। - राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed