फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A mini indoor stadium will be built near GIC at a cost of Rs 4.92 crore

Jalaun News: जीआईसी के पास 4.92 करोड़ से बनेगा मिनी इनडोर स्टेडियम

Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 14 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
A mini indoor stadium will be built near GIC at a cost of Rs 4.92 crore
उरई। राजकीय इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतिभा निखारने के लिए 4.92 करोड़ की लागत से इनडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। शासन ने इनडोर स्टेडियम के लिए पहली किस्त के रूप में 2.16 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर स्थित माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय इंटर कॉलेज जिले का सबसे पुराना विद्यालय है। शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की खेल प्रतिभा निखारने और उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलकूद गतिविधियां को बढ़ावा देने के लिए मिनी इनडोर स्टेडियम निर्माण की घोषणा की है। यह मिनी इनडोर स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। जीआईसी के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मिनी इनडोर स्टेडियम बनाने के लिए शासन ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को नामित किया है।
विज्ञापन

जल्द ही कार्यदायी संस्था काम शुरू करेगी। बताया कि इस स्टेडियम में सभी प्रकार की खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल के लिए मैदान बनाया जाएगा। इसके अलावा टेबल टेनिस, बैडमिंटन, हैंडबॉल, जिम्नास्टिक, शतरंज, कुश्ती जैसे खेलों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। खिलाड़ियों को तकनीकी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल स्टेडियम निर्माण की सूचना पर खिलाड़ियों में खुशी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed