फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A married woman committed suicide by jumping into a well due to domestic discord

Jalaun News: घरेलू कलह में विवाहिता ने कुएं में कूद दे दी जान

Fri, 14 Jun 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Jun 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by jumping into a well due to domestic discord
कदौरा। थाना क्षेत्र के गर्रेही में सास-बहु के झगड़े के बाद आवेश में आकर बहू ने घर में बने सूखे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फायर टीम की मदद से विवाहिता को कुएं से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गर्रेही निवासी मोनू उर्फ हर्देश की 25 वर्षीय पत्नी सोनम ने घर के बाहर स्थित कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, विवाहिता का अपनी सास से झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने दरवाजे के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। सूचना पर परिजन व ग्रामीण दौड़े। लेकिन पुराना कुआं होने के कारण किसी ने कुएं के अंदर उतरने की हिम्मत नहीं दिखाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। तब फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के मायके सूचना दी। मृतका का मायका परासन थाना आटा में है। मृतका के पांच माह का पुत्र आरू है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडे ने बताया की पारिवारिक कलह के चलते महिला ने कुएं में कूद कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed