{"_id":"6807e89c2d66f236ce0ce594","slug":"a-laborer-sitting-on-the-bonnet-of-a-tractor-fell-down-and-died-after-being-run-over-by-a-wheel-orai-news-c-224-1-ori1001-128341-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा मजदूर गिरा, पहिया चढ़ने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा मजदूर गिरा, पहिया चढ़ने से गई जान
Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के सींगेपुर गांव में गेहूं की कतराई के बाद ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर जा रहा मजदूर अनियंत्रित होकर गिर गया। ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक घायल अवस्था में उसे उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अटरा खुर्द पंचायत के सीगेंपुर गांव निवासी किसान बलवान पाल के खेत में सोमवार शाम गेहूं की कतराई होनी थी। गांव का ही मजदूर रमेश दोहरे (47) कतराई कराने गया था। काम होने के बाद रमेश ट्रैक्टर के बोनट पर बैठकर घर आ रहा था। जबकि ट्रैक्टर प्रांशु पाल चला रहे थे। अचानक रमेश झटका लगने से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। इससे ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा देख प्रांशु घबरा गया और उसे घायल अवस्था में उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतक के बेटे संदीप व विवेक ने चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।