{"_id":"69d16073f8d142e48b0f74dd","slug":"a-fire-broke-out-due-to-a-spark-from-the-stove-burning-the-household-goods-of-four-houses-orai-news-c-224-1-ori1005-142530-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
फोटो-24 कुरौंती में आग से जला मकान।संवाद।
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के कुरौंती गांव में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। माैके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया।
कुरौंती निवासी इकबाल खां के चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग से कपड़े, अनाज, शादी का सामान जलकर राख हो गया। इकबाल ने बताया कि उनके पुत्र अनुज की शादी पांच जून को तय है। शादी के लिए सामान ले लिया था। अचानक लगी आग से जलकर राख हो गया। अब शादी कैसे होगी। वहीं आग ने पड़ोसी शहजाद खां के घर को चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग ने बबलू खां, आवेद खां के घर को चपेट ले लिया।
आग की लपटें देख ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया। हालांकि इन लोगों की गृहस्थी भी आग से जल गई। गनीमत रही कि इसी दाैरान हुई बारिश से बड़ी घटना बच गई। सीओ अंबुज यादव ने बताया कि आग बुझा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।