फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer's loader collided with a car while he was going to sell paddy, injuring three.

Jalaun News: धान बेचने जा रहे किसान का लोडर कार से टकराया, तीन घायल

Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A farmer's loader collided with a car while he was going to sell paddy, injuring three.
माधौगढ़। जालौन मंडी धान बेचने जा रहे किसान की लोडर कमसेरा के पास कार से टकराते हुए पलट गया। हादसे में पिता पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। सिर में अधिक चोट के चलते लोडर चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगरा निवासी किसान रामौतार, पुत्र गोलू व एक अन्य व्यक्ति के साथ मंगलवार दोपहर लोडर से धान बेचने जालौन मंडी जा रहे थे। लोडर कमसेरा के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से टकरा गया। लोडर खंती में पलट गई। लोडर में सवार रामौतार, गोलू व व्यक्ति घायल हो गए। शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को लोडर से निकाल कर सीएचसी जालौन में भर्ती कराया। लोडर चला रहे गोलू के सिर पर अधिक चोट होने से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed