फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A farmer died of electric shock while plugging in a fan

Jalaun News: पंखे का प्लग लगाते वक्त किसान की करंट से मौत

Sat, 05 Oct 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 05 Oct 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
A farmer died of electric shock while plugging in a fan
कोंच। पंखे का प्लग लगाते समय किसान करंट लगने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। पड़ोसी उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी किसान कैलाश (59) गुरुवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने पर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। काफी देर बाद उसकी पत्नी राजेश्वरी बकरी चरा कर घर लौटी तो कैलाश को जमीन पर पड़ा देख चीख उठी। चीख सुनकर आए पड़ोसी इलाज के लिए सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि कैलाश अपनी पत्नी के साथ रहता था। उसके कोई संतान नहीं थी, उसके भतीजे देखभाल करते रहते थे। कैलाश गुरुवार की दोपहर अपनी बहन मीरा के पिरौना स्थित घर से होकर लौटा था। कोतवाल अरुण कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed