फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A false narrative is being fabricated to defame me: MLA Vinod Chaturvedi

मुझे बदनाम करने के लिए गढ़ा जा रहा झूठा नैरेटिव : विधायक विनोद चतुर्वेदी

Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A false narrative is being fabricated to defame me: MLA Vinod Chaturvedi
फोटो - 05 प्रेसवार्ता में बोलते कालपी विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद
उरई। कालपी विधायक ने मंगलवार को उरई में आयोजित प्रेसवार्ता में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक लोग और टिकट के दावेदार उन्हें बदनाम करने के लिए झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य नहीं हैं और उन्होंने साक्ष्यों के साथ अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि विधायक के पुत्र ने एक समाज को जुगनू कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के निकट एक होटल सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने कहा कि उन्हें सर्व समाज के लोगों के आशीर्वाद और समर्थन से विधायक बनने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि किसी एक समाज के भरोसे चुनाव जीतना संभव नहीं है और जनप्रतिनिधि सभी वर्गों के सहयोग से चुना जाता है।
विज्ञापन

विधायक ने 8 जून को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोग गांव कुकहनू की विद्युत समस्या को लेकर उनसे मिलने आए थे। उन्होंने संबंधित विद्युत अधिकारियों से मौके पर ही बातचीत कर समस्या की जानकारी ली। इसी दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था, जिसे सुरक्षाकर्मी ने वीडियो रिकॉर्डिंग से मना किया। विधायक का कहना है कि इसी घटनाक्रम को बाद में गलत तरीके से प्रचारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर यह घटना बताई जा रही है, वहां बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार मौजूद रहते हैं। यदि किसी प्रकार की मारपीट हुई होती तो वह सार्वजनिक रूप से सामने आ जाती। विधायक ने आरोप लगाया कि बाद में कुछ लोगों ने इस मामले को राजनीतिक रूप देकर उनके खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया।


विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि उनके और उनके पुत्र द्वारा किसी समुदाय विशेष के संबंध में कथित रूप से की गई टिप्पणी भी पूरी तरह असत्य है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र की जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

इस दौरान आशीष चतुर्वेदी, शशिकांत सिंह चौहान, ,धर्मेंद्र सिंह गिल्लू भिटारी, चंद्रपाल सिंह, राजेश सिंह चौहान, श्याम किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed