फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A constable who married another by deception is suspended

धोखे से दूसरी शादी करने वाला सिपाही सस्पेंड

Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
A constable who married another by deception is suspended
कोतवाली में खड़ा सिपाही व पीड़ित महिला - फोटो : ORAI
उरई। पहली शादी के बाद भी धोखे से दूसरी शादी करने पर कोतवाली पुलिस ने दूसरी पत्नी की तहरीर पर हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी प्रतिभा देवी पत्नी संतोष कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि माधौगढ़ थाने में तैनात हैड कांस्टेबल संतोष कुमार यादव ने एक पत्नी के रहते हुए भी अविवाहित बताकर धोखे से उसके साथ 5 फरवरी 2019 में शादी कर ली और बतौर पत्नी अपने साथ रखा जिससे उसके एक पुत्री भी हुई। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि पति संतोष कुमार ने अपने भतीजे शिव नारायण यादव, पत्नी ममता व पुत्र-पुत्री के साथ मिलकर उससे व उसकी मां के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन

शादी के बाद संतोष कुमार ने गाड़ी की किस्त चुकाने के नाम पर उसकी मां से ढाई लाख रुपये भी ले लिए थे जो आज तक उसने वापस नहीं किए। उक्त लोगों ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने संतोष समेत पांच लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी डा.सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी कांस्टेबिल को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed