फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A constable saved a woman who was jumping into the Yamuna after a dispute with her husband

Jalaun News: पति से विवाद के बाद यमुना में कूद रही महिला को सिपाही ने बचाया

Tue, 26 Aug 2025 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A constable saved a woman who was jumping into the Yamuna after a dispute with her husband
कुठौंद। पति से विवाद के बाद महिला शेरगढ़ पुल से यमुना में कूदने लगी, तभी पहुंचे सिपाही ने महिला को बचा लिया और परिजनों को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस कार्य की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव निवासी रानी देवी (35) का पति मलखान सिंह से विवाद हो गया। इस पर वह सोमवार को शेरगढ़ पुल पर पहुंची और आत्महत्या करने के लिए रेलिंग पर चढ़ने लगी। लोगों ने उसे चढ़ते देख चौकी पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंचे सिपाही अमित कटियार ने महिला को बचा लिया और समझाकर चौकी ले आए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर विवाद करता है। विरोध करने पर मारपीट भी करने लगता है। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। पुलिस ने परिजनों को बुलाया और महिला को समझाकर उनके सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि दोबारा परेशान करने पर पुलिस को सूचना देने के कहा है। महिला परिजनों के साथ घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed