फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A case has been registered against three people, including the headmaster, for abetting suicide.

Jalaun News: प्रधानाध्यापक समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against three people, including the headmaster, for abetting suicide.
माधौगढ़। स्थानीय केपीएस जूनियर हाईस्कूल (एडेड) के सहायक अध्यापक अनिरुद्ध पाल (54) की लाइसेंसी राइफल से गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने बेटे की तहरीर पर प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक और लिपिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। बेटे का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन के लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण ही पिता ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गोपालपुरा गांव निवासी सहायक अध्यापक अनिरुद्ध पाल की सोमवार सुबह हुई मौत के बाद उनके पुत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह ने स्कूल के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र सिंह सेंगर, सहायक अध्यापक ध्रुवेंद्र सिंह और लिपिक कदम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। बृजेंद्र का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के सदस्य उनके पिता को आए दिन परेशान करते थे जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे। इसी प्रताड़ना के चलते उनके पिता ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने बृजेंद्र की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ अंबुज यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed