फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A brother died after getting trapped while playing with his sister

Jalaun News: बहन संग खेलते वक्त फंदा लगने से भाई की जान गई

Tue, 18 Jun 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Jun 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
A brother died after getting trapped while playing with his sister
आटा (जालौन)। घर में बहन के साथ खेल रहे भाई ने खेल-खेल में गले में फंदा बनाकर डाल लिया। इसके चलते दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जब घटना हुई तो परिजन घर पर नहीं थे, जब लौटे तो किशोर को फंदे पर लटका देख सन्न रह गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग भी आ गए। परिजनों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उकासा गांव निवासी सुखदेव सिंह पत्नी के साथ जानवरों को पानी पिलाने गांव के बाहर गए थे। जबकि घर पर 14 वर्षीय बेटा रितिक अपनी छोटी बहन ज्योति (10) के साथ था। खेल-खेल में रितिक ने कमरे में कपड़े सूखने के लिए बंधी रस्सी में कुर्सी पर चढ़कर साफी का फंदा बनाकर गले में डाल लिया। कुर्सी खिसकने के कारण फंदे से दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बहन किसी काम से कमरे के बाहर गई थी।
विज्ञापन

खेत पर गए परिजन जब घर लौटे तो किशोर का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बताया कि वह गांव में ही जूनियर स्कूल में कक्षा छह का छात्रा थ। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से मां संगीता का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक घंटे में अनहाेनी का शिकार हो गया रितिक
उकासा गांव निवासी सुखदेव सिंह पत्नी संगीता के साथ करीब 10 बजे जानवरों को पानी पिलाने घर से चले गएथे, जबकि घर में बच्चे खेल रहे थे। लेकिन जब वह वापस लौटे तो फंदे पर शव लटका देख उनकी चीख निकल गई। मां संगीता रितिक को मृत देख उससे लिपट गई और बोली कि तुमने यह क्या कर लिया। उसकी आंखों से आंसू बहे जा रहे थे। पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि वह बच्चों को घर में छोड़कर जानवरों को पानी पिलाने के लिए ले गया था। जब वह जा रहा था तो रितिक छोटी बहन के साथ खेल रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि खेल खेल में उसके मासूम की जान चली जाएगी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed