फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A Bolero hit a person and dragged him for several meters; he has been referred to Kanpur.

Jalaun News: बोलेरो ने व्यक्ति को टक्कर मारकर कई मीटर घसीटा, कानपुर रेफर

Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
A Bolero hit a person and dragged him for several meters; he has been referred to Kanpur.
कुठौंद। त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए व्यक्ति को लौटते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह बोलेरो में फंसकर कई मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी शीलू त्रिपाठी (40) शनिवार को कुठौंद कस्बे के एक गेस्ट हाउस में त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब सात बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह लौट रहे थे। इसी दौरान माधौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद शीलू वाहन में फंस गए और बोलेरो उन्हें कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शीलू दिल्ली में ओला वाहन चलाते हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदंबा द्विवेदी ने बताया कि नाकाबंदी कर बोलेरो चालक को पकड़ लिया गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed