{"_id":"76829","slug":"Jalaun-76829-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश
Jalaun
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपमहामंत्री अरुण पांचाल पर जानलेवा हमले के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए हैं।
इस बाबत रविवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की। उन्हें बताया कि अखबारों में शिक्षक भवन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाये जाने के संदर्भ में प्रकाशित समाचार से क्षुब्ध होकर अवैध कब्जेदार ओमप्रकाश मिश्रा व उनके तीनों पुत्रों प्रमोद मिश्रा, अनुज मिश्रा, अरुण मिश्रा ने अरुण पांचाल पर जानलेवा हमला किया। शैक्षिक महासंघ के जिला प्रभारी प्रकाश नारायण पाठक, जिलाध्यक्ष अरविंद नगाइच तथा संघर्ष समिति के जिला संयोजक राजेंद्र राजपूत ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर महासंघ बेमियादी आंदोलन छेड़ देगा। इसका उत्तरदायित्व जिला प्रशासन का होगा।