फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पेड़ से लटकता मिला ग्राम प्रधान का शव

पेड़ से लटकता मिला ग्राम प्रधान का शव

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। तीन दोस्तों के साथ शनिवार की शाम टहलने निकले कंजौसा गांव के प्रधान जियालाल कोरी का शव रविवार को गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटकता मिला। फांसी का फंदा प्रधान की पैंट फाड़कर बनाया गया था। मृतक के भाई ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घरवालों का तर्क है कि विकलांग प्रधान पेड़ पर चढ़ ही नहीं सकता था। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कंजौसा के प्रधान जियालाल कोरी (35) पुत्र ब्रम्हप्रकाश शनिवार की सुबह बैंक से छात्रवृत्ति के पैसे निकालने के लिए कसबा रामपुरा गया था। पैसे निकालकर शाम तकरीबन 7 बजे घर पहुंचा और तेरह हजार रुपए मां को दे दिए। इसके बाद भिटौरा गांव निवासी राकेश केवट, कल्ले तथा राजपाल के साथ गांव में टहलने की बात कहकर निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नित्यक्रिया के लिए मड़ेपुरा गांव के जंगल की तरफ निकले ग्रामीणों ने बबूल के पेड़ पर ग्राम प्रधान का शव फांसी पर लटकते देखा तो सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस और घरवालों को सूचना दी। बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे। थोड़ी ही देर में थाना पुलिस भी आ गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिऐ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के भाई लालमन ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि राकेश, कल्ले तथा राजपाल ने उसके भाई की हत्या कर दी तथा शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed