{"_id":"76510","slug":"Jalaun-76510-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव की तैयारियां शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव की तैयारियां शुरु
Jalaun
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोंच(जालौन)। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में एसडीएम मोहम्मद गफ्फार ने पुलिस से निर्वाचन के दौरान व्याधान करने वाले व्यक्तियों की सूची मांगी गई है। इसके अलावा निर्वाचन में गड़बड़ी करने वाले तत्वों का इतिहास भी खंगाला जा रहा है। साथ ही किसी मतदान केंद्र पर किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में 70 फीसदी से अधिक वोट पड़ने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसडीएम ने ऐसी तमाम सूचनाओं के बारे में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन