{"_id":"76216","slug":"Jalaun-76216-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी बहनोई तमंचा संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी बहनोई तमंचा संग गिरफ्तार
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। 23 अप्रैल की रात भतीजी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में जा रहे साले को उसी के बहनोई ने तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले का मुकदमा मृतक की पत्नी ने आटा थाने में दर्ज कराया था। मंगलवार की देर रात तकरीबन 9 बजे थानाध्यक्ष बिग्गन सिंह ने हत्यारोपी बहनोई को तमंचा संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि बीती 3 अप्रैल को हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी भेेड़ निवासी कामता प्रसाद अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने कदौरा क्षेत्र में आया था। बहन को लेकर उसका विवाद बहनोई बरदानी अहिरवार से चल रहा था लिहाजा मौका पाकर बरदानी ने साले कामता की गोली मारकर हत्या कर दी तथा शव को परासन गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने शव बरामद कर मृतक की पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार की रात थानाध्यक्ष बिग्गन सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर थे तभी उन्हें परासन व करमचंद्रपुर गांव के बीच एक व्यक्ति जाता दिखाई दिया। पुलिस ने टोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस मिले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन