{"_id":"76205","slug":"Jalaun-76205-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड ट्रकों का चालान काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोड ट्रकों का चालान काटा
Jalaun
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जालौन। मध्य प्रदेश से लायी जा रही ओवरलोड दो ट्रकों को पुलिस ने पकड़ कर चालान कर दिया है तथा कोतवाली में खड़े करा लिये है। जनपद में बालू खानन का काम बंद चल रहा है। जिसके कारण ट्रक मालिक अपने ट्रकों को खड़ा करने से बेहतर मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अजनार में मिल रही बालू को ढोना बेहतर समझते है। यही कारण है कि अजनार में बालू की खदान से लदे ट्रक नगर से बराबर निकल रहे है। एसएसआई चंद्रिका प्रसाद ने कोंच चौराहे पर ओवरलोड दो ट्रकों को पकड़ा है जिन पर आरोप है कि ओवर लोड दो ट्रकों को पकड़ा है जिन पर आरोप है कि ओवरलोड है। एमएम ग्यारह देखने के बाद एसएसआई ने ट्रक का चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कर दिया है। उधर कोटरा पुलिस ने भी दो ट्रकों का भी चालान किया।
विज्ञापन