{"_id":"76067","slug":"Jalaun-76067-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें
Jalaun
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन) । गौतम बुद्ध की जयंती कबीर मिलिंद बौद्ध बिहार बाईपास उमरारखेरा पर बामसेफ मूल निवासी संघ एवं भारत मुक्ति मोर्चा मंडल के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाई गई।
इस अवसर पर सत्यशील बौद्ध ने बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर पंचशील पाठ कराया और कहां कि तथागत बुद्ध के धर्म को अपनाये बिना भारत के मूल निवासी बहुजनों को नई दिशा मिलना असंभव है। अत: बौद्ध धर्म ग्रहण करें और बाबा साहब का सपना साकार करें। रामशरण अहिरवार ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताये मार्ग पर चलना चाहिये। उनके पंचशील उपदेशों का अनुसरण करने की जरूरत है। इस अवसर पर जमुना दास अहिरवार ने कहा कि बहुजन समाज के ज्ञान मार्ग के जन्मदाता महात्मा गौतम बुद्ध हैं। उन्होंने अपना ज्ञान भारत में ही नहीं बल्कि सारे विश्व में फैलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एलआर अटल ने बताया कि महात्मा बुद्ध के मार्ग पर चलने से जीवन को सुख, शांति तथा मोक्ष प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संचालन अरविंद बौद्ध ने किया। इस मौके पर सुजाता, प्रिया, मनोरमा, शशि, मीना आदि ने बौद्ध धर्म में अपनी आस्था जताई। उपस्थित लोगों ने कैलाश बाबू ,अभय, बृजकिशोर, वृंदावन, हरीकृष्ण, नारायन दास दोहरे, मानवेंद्र, दीपा, दीप्ति बौद्ध आदि उपस्थित रहे।