{"_id":"75415","slug":"Jalaun-75415-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में 19 ट्रकों से तीन लाख वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग में 19 ट्रकों से तीन लाख वसूले
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विभाग का विशेष अभियान 3 से 15 मई तक चलेगा। दो दिन में परिवहन विभाग ने 19 ओवर लोड ट्रक और चार लोडर जीप से करीब तीन लाख रुपए से अधिक शमन शुल्क वसूला। इसका नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी द्विवेदी ने किया।
एआरटीओ ने फैक्ट्री एरिया और कालपी में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए विशेष अभियान में 19 गिट्टी से भरे ट्रक पकड़े। पकड़ गए ट्रकों में निर्धारित सीमा से ज्यादा सवारियां बैठाने पर चालान किया गया। आटा और फैक्ट्री एरिया में अधिक सवारियां बैठाने पर एक डीसीएम, लोडर और आटो समेत चार वाहनों को पकड़कर चालान किया गया। पकड़ गए वाहनों से शमन शुल्क वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। एसआरटीओ आरपी द्विवेदी ने बताया कि ओवर लोडिंग के खिलाफ विशेष अभियान 15 मई तक चलेगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से कहा कि वाहन के बीमा लाइसेंस और जरूरी प्रपत्र साथ लेकर चलें। उन्होंने बताया कि एट-पिरौना, एट-कोंच और उरई-जालौन के बीच भी अभियान चलाकर ओवर लोड वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।