{"_id":"75400","slug":"Jalaun-75400-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध हो आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध हो आग लगाकर जान दी
Jalaun
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में गुरुवार की रात पिता की डांट-फटकार से क्षुब्ध किशोर से मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोंच रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी रैदास का पुत्र छोटू(17) कोई काम धंधा नहीं करता था। दोस्तों के साथ दिन भर इधर-उधर टहलता रहता था। गुरुवार की रात करीब 8 बजे पिता ने उसे इसी बात पर कड़ी फटकार लगाई। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर छोटू ने रात में घर वालों के सो जाने पर रसोई घर का दरवाजा अंदर से बंदकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने रसोई घर का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।