{"_id":"75159","slug":"Jalaun-75159-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की मौत के तथ्यों की सही जांच की जाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक की मौत के तथ्यों की सही जांच की जाए
Jalaun
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बीती 27 अप्रैल को घर से लापता बालक का शव 28 अप्रैल को गांव के बाहर स्थित कुएं में मिला था। इसपर परिजनों ने बालक की हत्या की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस ने इस पर कोई खास कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा ने एसपी नवनीत कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बालकी हत्या की जांच करवाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश विश्वकर्मा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसेवक विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष डा.आरएल विश्वकर्मा व जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में महेश विश्वकर्मा, मईया दीन, राजकुमार, विनोद, अंजनी आदि ने एसपी नवनीत राणा को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी मुन्ना लाल पांचाल का पुत्र आकाश 27 अप्रैल की शाम तकरीबन छह बजे घर के दरवाजे पर खेलते वक्त लापता हो गया। उसका शव गांव के बाहर कुएं में मिला था। उन्होंने बताया कि जालौन पुलिस इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।