{"_id":"39-203267","slug":"Jalaun-203267-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
Jalaun
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। एचटी लाइन टूटने से वृद्ध की मौत के मामले में बिजली विभाग के जेई, एसडीओ समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कुठौंद थाने में दर्ज कराई गई है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव जुगराजपुरा निवासी रामवरन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता रती रामपाल 20 अक्तूबर को गांव के बाहर जानवर चरा रहे थे, तभी जर्जर एचटी लाइन टूटकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनका मेडिकल कालेज झांसी में इलाज चल रहा था। शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि जेई अमित शर्मा, एसडीओ भगवन्त सिंह, अधीक्षण अभियंता व एसएसओ चन्द्र प्रकाश ने लापरवाही के चलते तार नहीं बदलवाए, जिससे यह हादसा हुआ।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से बिजली के तार झूल रहे हैं। इसकी शिकायत कई मर्तबा अधिकारियों से की। यहां तक कि तहसील दिवस में भी डीएम से गुहार लगाई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि अभी भी झूलते तारों को ठीक न किया गया तो भविष्य मेें फिर कोई गंभीर हादसा हो सकता है।