फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   3000 मीटर दौड़ में सोनू को प्रथम स्थान

3000 मीटर दौड़ में सोनू को प्रथम स्थान

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जालौन/पहाड़गांव(जालौन)। राजीव गांधी खेल अभियान योजना के अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव एवं जालौन में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बढ़चढ़ कर प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में सोनू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर उन्होेंने समय समय ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने के लिए कहा, ताकि ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं में निखार आ सके।
विज्ञापन

पहाड़गांव प्रतिनिधि के अनुसार गांव के मिनी स्टेडियम में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम भगत ने किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभगियों ने हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में तीन हजार मीटर दौड़ में सोनू कुमार प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि 400 मीटर की बालिका वर्ग में रोशनी पहाड़गांव एवं सुलेखा भेंपता ने बाजी मारी। 100 मीटर बालिका वर्ग में अंतो अपीटा प्रथम, सोनम राजा अमीटा को द्वितीय स्थान मिला। 300 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप प्रथम, अवनीश दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग लंबी कूद में सोनम राजा अमीटा प्रथम, अंतो अमीटा द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में बालिका वर्ग में अंतो अमीटा प्रथम, सोनम राजा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग मेें गोला फेंक में कमलेश पहाड़गांव प्रथम, चंद्रपाल दूसरे स्थान पर रहे। खो खो बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, रिया ने दूसरे स्थान पाया। बालक वर्ग में खो खो प्रतियोगिता में अर्पित प्रथम, पवन कुमार द्वितीय रहे। बालक वर्ग बालीवाल में पतरी टीम विजेता एवं पिंडारी टीम उप विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग में पिंडारी टीम विजेता व पहाड़गांव टीम उप विजेता रही। प्रतियोगिता में सफल हुए प्रतिभागियों को ब्लाक प्रमुख कोंच चंद्रपाल सिंह द्वारा गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर युवा कल्याण प्रबंधक एके ओझा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, जिला व्यायाम प्रशिक्षक हरनाम सिंह, मनोहर सिंह, भगवती परिहार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र शर्मा, कमलेश नायक, हरप्रसाद, श्यामाचरन, धीरेद्र निरंजन, कमलेश आदि मौजूद रहे। उधर जालौन प्रतिनिधि के अनुसार स्वर्गीय कन्हैया लाल अग्रवाल सीनियर सेकेंडरी में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप प्रबंधिका श्रीमती खुशबू अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्रगति गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यश गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में प्रगति गुप्ता ने प्रथम स्थान, चायना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में दीपक प्रथम, ब्रजेश द्वितीय रहे। गोला फेंक में मलय बाजपेई प्रथम, आशुतोष तिवारी दूसरे स्थान पर रहे।कबड्डी प्रतियोगिता में शिवांगी, रिया, सेंकी सेंगर, साक्षी चौहान, शिवानी पोरवाल, स्नेहा पांडेय ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर राठौर ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहबर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed