{"_id":"39-202283","slug":"Jalaun-202283-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवाल प्रतियोगिता में जखा की टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवाल प्रतियोगिता में जखा की टीम विजयी
Jalaun
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से राजीव गांधी खेल अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता दीवान महाराज सिंह इंटर कालेज जखा में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य भगवती शरण शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में खेल विधाओं में पारंगत होकर स्वयं को सफल बनाना चाहिए।
प्रतियोगिताओं में बालीवाल में जखा की टीम विजेता रही। डिस्क्रस थ्रो में रानी देवी प्रथम व सरस्वती द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में सरस्वती प्रथम, रानी देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालिकाओं की दौड़ में वंदना प्रथम, नेहा देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। पुरस्कार वितरण कमलेश कठेरिया ने किया। निर्णायक की भूमिका शशि भूषण सिंह, बलराम सिंह, दिलीप शर्मा, मनोहर सिंह, योगेंद्र निरंजन व मदन कुशवाहा ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन बीपी बुधौलिया ने किया। इस मौके पर रामजी लाल प्रधान ऐकों, सुरेश याज्ञिक प्रधान करतलापुर आदि मौजूद रहे।