फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   समाजवादी पेंशन के लिए अभी करना होगा इंतजार

समाजवादी पेंशन के लिए अभी करना होगा इंतजार

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सूबे में सत्तारूढ़ सपा सरकार की प्राथमिकता वाली समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। मानक के आधार पर आवेदनों का सत्यापन कार्य सोमवार को पूरा हो गया है। 30 सितंबर को ब्लाक स्तर पर सत्यापन के बाद 15 अक्तूबर को जिला स्तरीय समितियों का अनुमोदन लिया जाएगा। इसके बाद कहीं नवंबर से योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। मालूम हो कि जिले में समाजवादी पेंशन योजना का लाभ हासिल करने के लिए लक्ष्य से चार गुना आवेदन फार्म जमा हुए हैं। इनका सत्यापन करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब है कि समाजवादी पेंशन योजना में 500 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन योजना के लिए जिले को 38627 का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य के सापेक्ष एक लाख 32 हजार 77 आवेदन जमा हुए। योजना का लाभ लेने के लिए तमाम ऐसे लोगों ने भी आवेदन किया, जो पात्रता की श्रेणी में आते ही नहीं। वहीं, शासन से जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश मिले थे कि योजना का संचालन पूरी निष्पक्षता से हो, जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को ही लाभ मिले। इसके लिए जिला प्रशासन ने गांव व शहर में वार्ड स्तर पर खुली बैठक मेें आवेदनों का सत्यापन कराया है। सूत्र बताते हैं कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक 322 टीमों ने सत्यापन कार्य पूरा किया है। 16 सितंबर से सत्यापन टीम के प्रमुख डाटा अपलोड करेंगे और इसकी पूरी रिपोर्ट 29 सितंबर तक दे देंगे। इसी आधार पर ब्लाक स्तर पर खंड विकास अधिकारी और शहर में अपर जिलाधिकारी रिपोर्ट का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 15 अक्तूबर को जिला स्तरीय समितियां अनुमोदन लेगी। इसके बाद ही पात्रों की सूची फाइनल होगी। इस जांच कार्रवाई में जो समय लग रहा है, उससे गरीब पात्र व्यक्ति खासा परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed