{"_id":"39-196812","slug":"Jalaun-196812-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ला मंगल आज, सज गए हनुमान मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ला मंगल आज, सज गए हनुमान मंदिर
Jalaun
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। बुढ़वा मंगल का पर्व 9 सितंबर को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी हनुमान मंदिरों में भव्य सजावट की गई है। कहीं फूलों की सजावट तो कहीं बिजली के रंगबिरंगे बल्बों से आकर्षक सजावट की गई है। साथ ही जगह-जगह मेले व भंडारा का भी आयोजन होगा। कई मंदिरों पर सोमवार की शाम से अखंड रामायण का पाठ शुरू हो गया है। मंगलवार को तड़के से हनुमान मंदिरों के पट खुल जाएंगे। इस मौके पर सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व हनुमाष्टक का पाठ होगा। सोमवार को देर रात तक मंदिरों में तैयारियां चलतीं रहीं। प्रशासन भी सुरक्षा को लेकर सजग है। जगह-जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
नगर के प्राचीन ठडे़श्वरी मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, चिंताहरण हनुमान मंदिर, राजमार्ग स्थित हनुमान मंदिर व कालपी रोड स्थित संकट मोचन मंदिर, कालपी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर आदि में भव्य सजावट की गई। ठडे़श्वरी मंदिर परिसर में लगने वाले मेला मेें प्रसाद बेचने वाले, श्रृंगार की वस्तुंए बेचने वाले सैकड़ों दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। इसमें बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लग गए हैं। ठडे़श्वरी मंदिर के महंत सिद्धराम ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले पुरुष व महिला श्रृद्धालुओं के लिए अलग अलग बेरीकेडिंग लगाई गई है। बुढ़वा मंगल के दिन ठडे़श्वरी मंदिर में नगर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं।
बुढ़वा मंगल की पूर्व संध्या पर नगर के ठडे़श्वरी मंदिर, मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, गोदेश्वर बाबा मंदिर, शहीद भगत सिंह चौराहा स्थित मंदिर, अजनारी रोड स्थित मंशापूर्ण मंदिर, मातापुरा स्थित राम मंदिर आदि मेें अखंड रामायण के अलावा कई श्रृद्धालुओं ने अपने अपने घरों में भी अखंड रामायण का पाठ शुुरू करा दिया है। बुढ़वा मंगल पर अखंड रामायण पाठ के पूर्ण होने पर हवन किया जाएगा। उधर, बुढ़वा मंगल के पर्व पर स्थानीय जिला परिषद रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, कालपी बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर, अजनारी रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुबह से शाम तक श्रृद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।