{"_id":"39-196803","slug":"Jalaun-196803-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने शहीद के परिजनों को सौंपी 20 लाख की चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने शहीद के परिजनों को सौंपी 20 लाख की चेक
Jalaun
Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने सोमवार को गांव तिरही पहुंचकर शहीद नेकपाल की पत्नी उमा देवी और मां शांति देवी को दस-दस लाख की चेक सौंपी। इस दौरान पत्नी उमा देवी की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने समझाते हुए कहा कि आपके पति ने देश के लिए जान दी है, हम सबको उस पर गर्व है। साथ ही यह भी कहा कि अब नेकपाल का परिवार प्रदेश की धरोहर है।
उमा ने कहा कि पति नेकपाल जब छुट्टी पर आते थे तो टीवी पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देखकर बहुत खुश होते थे। कहते थे कि ‘उमा देखो अखिलेश यादव टीवी पर बोल रहे हैं।’ ‘मैं भी एक दिन कुछ ऐसा कर जाऊंगा कि जमाना याद रखेगा।’ वे मुख्यमंत्री अखिलेश को काफी पसंद भी करते थेे। आज जब मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव स्वयं चलकर नेकपाल के घर पहुंचे तो यही यादकर उमा के आंसू रुक नहीं रहे थे। शहीद की पत्नी और मां को चेक देने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान विजय सिंह यादव ‘नन्ना’ को बुलाकर कहा कि नेकपाल के परिवार को गांव में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, परिवार का पूरा ख्याल रखा जाए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराब खान, विष्णुपाल सिंह, वीरपाल यादव, लाखन कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, सुरेंद्र मौखरी, मधु श्रीवास्तव, धीरु बबीना, विवेक मिश्रा, पम्मी सेठ,लक्ष्मण शिवहरे, शिवबालक सिंह धमना, जैनुल आब्दीन, उम्मेद सिंह, आदि मौजूद रहे।