फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणपति को विदाई

अगले बरस तू जल्दी आ... के साथ गणपति को विदाई

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कोंच। रामकुंड के आखिरी गणपति की विदाई के साथ ही रविवार को कोंच के गणेश महोत्सव का समापन हो गया। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ गौरीसुत की भव्य शोभायात्रा नगर में भ्रमण करने के बाद देर शाम धनुताल में उनका विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल के साथ जमकर धमाल किया।
विज्ञापन

परंपरानुसार कोंच में प्रतिष्ठापित चार दर्जन गणेश प्रतिमायें एकादशी को ही धनुताल में विसर्जित कर दी गई थीं लेकिन रामकुंड पर प्रतिष्ठित गजानन की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई, खूब गुलाल उड़ा और डीजे की धुनों पर युवा खूब नाचे। रविवार सुबह रामकुंड से गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच लंबोदर की विशालकाय प्रतिमा की शोभायात्रा शुरू हुई। यात्रा ब्लॉक इलाके से होते नईबस्ती, रामगंज, चौकी तिराहा, चंदकुआ होकर गांधीनगर, नक्टीमाता, रामलला मंदिर से होते धनुताल पहुंची जहां पर उनकी आरती पूजा के बाद गणेश समिति के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नम आंखों से जल में विसर्जित कर दिया। एक ही रंग की पोशाकें पहने कार्यकर्ता काफी आकर्षक लग रहे थे। इस दौरान प्रसाद वितरण चलता रहा। सुनीलकांत तिवारी, अवनीश कौशिक, संजीव गुर्जर एडवोकेट, अंकित अग्रवाल, विकास गोयल, आनंद पांडेय, मोंटी उपाध्याय, गोपाल, श्रीकांत तिवारी, सागर अग्निहोत्री, जीतू महाराज, अमित अग्रवाल, दिनेश कटियार, वीरेन्द्र उपाध्याय, बालकृष्ण निरंजन, अरविंद देवगांव, रविशंकर, अंकित स्वर्णकार, निशि तिवारी, राघवेन्द्र निरंजन, संजय उपाध्याय, दीपू दुवे, हरीशंकर, श्यामकिशोर अग्रवाल, रमाकांत इमलौरी, रामू लोहिया मौजूद रहे। नगर पालिका के पास डॉ. अजय तिवारी, डॉ. सुशील तिवारी, डॉ. ब्रजभूषण दुवे, डॉ. मुकेश द्विवेदी, बॉबी, हरीश तिवारी ने शोभायात्रा का स्वागत किया। श्रद्धालुओं को ठंडा पेय पिलाया गया।
विज्ञापन

जवाबी कीर्तन के साथ गणेश महोत्सव का समापन
पहाड़गांव(जालौन)। पहाड़गांव में गणेश महोत्सव के समापन पर शनिवार को गांव में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बैंडबाजों की धार्मिक धुनों व डीजे पर गांव के सैकड़ों श्रद्धालु झूमे और जमकर अबीर, गुलाल उड़ाया। गांव में घूमने के बाद शोभायात्रा का समापन कर गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया गया। इसके बाद रात्रि जागरण में रामजीवन संकीर्तन मंडल पचोखरा व काशीनाथ संकीर्तन मंडल पहाड़गांव के बीच जवाबी कीर्तन हुआ। कैलाश मस्ताना, दिनेश बिरथरे, कमलेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, एमबी राजपूत, हरीशंकर, गयाप्रसाद रायक्वार ने कार्यक्रम में सहयोग किया। अध्यक्षता व मुख्य अतिथि पहाड़गांव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप सिंह सिंगरौर ने की। सुरक्षा में कैलिया थानाध्यक्ष राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed