फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ‘राजस्व वसूली के लिए बड़े बकाएदारों पर सख्ती करें’

‘राजस्व वसूली के लिए बड़े बकाएदारों पर सख्ती करें’

Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि बड़े बकाएदारों पर सख्ती की जाए। कर करेत्तर और स्टाफ की बैठक में डीएम ने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए बकाएदारों से सख्ती बरतना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली का लक्ष्य को पूरा न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों से कहा गया कि आकस्मिक वाहन चेकिंग करके ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करें और जुर्माने के तौर पर राजस्व वसूल कर लक्ष्य की पूर्ति करें। इसी प्रकार उन्होंने वन विभाग के डीएफओ को निर्देश दिए कि वह चेकिंग अभियान चलाकर वृक्षों की कटान को रोकें और जो अवैध कटान करते मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह चेकिंग अभियान चलाकर बिजली की चोरी रोंके और खासकर बडे़ बकाएदारों से सख्ती के साथ पेश आएं। आबकारी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि वह गैर जनपदों से तस्करी कर लाई जा रही शराब को पकड़कर संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करें, जिससे राजस्व की हानि को रोका जा सके। खनिज विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने माह की प्रगति पर कई विभागों को फटकार भी लगाई। बैठक में उन्होंने तहसील दिवसों, जनसुविधा केंद्र, मुख्यमंत्री संदर्भ की शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लंबित शिकायतों का भी निस्तारण यथासंभव तीन दिन के अंदर करें। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जलराजन चौधरी, कृपाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed