फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   थानेदारों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिए

थानेदारों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिए

Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 20 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। एएसपी लल्लन सिंह ने बुधवार की देर रात यहां कोंच कोतवाली में अपराध समीक्षा बैठक में सर्किल के चारों थानों कोंच कोतवाली, एट, नदीगांव, कैलिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी थानेदारों को अपराध नियंत्रण के टिप्स दिए। लंबित विवेचनाओं को जल्दी निपटाने, बाहर घूम रहे अपराधियों को जेल भेजने और गश्त व पिकेट में मुस्तैदी के लिए भी अधीनस्थों के पेंच कसे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिले की सरहदों पर भी अपराधियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में एएसपी लल्लन सिंह ने दो टूक कहा कि लंबित विवेचनाओं को जल्द निपटाया जाए। साथ ही उन्होंने इस बात की सख्त हिदायत दी कि हर मामले की जांच पड़ताल ठीक से हो, ताकि कोर्ट में किसी भी तरह की फजीहत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेलों से छूटे हैं उनके क्रियाकलापों पर नजर रखी जाए और उनकी गतिविधियां यदि संदिग्ध हों तो तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का निर्देश देते हुए कहा कि खास निगाह इस बात पर भी हो कि कोई बाहरी अपराधी अंदर न घुसने पाए। इस मौके पर सीओ कोंच महेंद्रपाल सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई हरीश सिंह, दारोगा चंद्रहास तिवारी, शशिभूषण सिंह, रजनीश कटियार, बीडी बुंदेला, एसओ नदीगांव राजाभैया, एसओ कैलिया राजेशसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, पत्रकारों से बातचीत में एएसपी ने कहा कि वैसे तो अपराध किसी भी प्रकार का हो, पुलिस उन्हें गंभीरता से लेती है, लेकिन महिलाओं के प्रति घटित होने वाले अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा। शोहदों के जमावड़ों वाले प्वाइंट्स चिंह्ति कर उनके खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को भी न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह कटिबद्घ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed