{"_id":"39-185314","slug":"Jalaun-185314-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र लुटेरों ने बाइक सवार को मारपीट कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशस्त्र लुटेरों ने बाइक सवार को मारपीट कर लूटा
Jalaun
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। चुर्खी रोड स्थित चक जगदेवपुर के पास मंगलवार की रात बाइक सवार लुटेरों ने बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे युवक को रोककर तमंचे के बल पर मारपीट कर उसकी बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपया नकद लूट लिया। लूट के शिकार ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। लेकिन पुलिस ने लूट का मामला चोरी में दर्ज किया है।
झांसी के बरुआ सागर के गांव तिलईया निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। रात तकरीबन 9 बजे चुर्खी रोड स्थित चक जगदेवपुर गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक से आए तीन सशस्त्र लुटेरों ने ओवर टेक कर तमंचे के बल पर रोक लिया। मारपीटकर उससे बाइक, मोबाइल व दो हजार रुपये नकद लूट लिया। उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खानापूरी कर लौट गई। प्रदीप कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ हुई लूट की रिपोर्ट बाइक चोरी में दर्ज की है। साथ ही यह भी कहा कि वह इस मामले की जानकारी डीआईजी को देकर कार्रवाई की मांग करेगा।