{"_id":"39-185292","slug":"Jalaun-185292-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से गृहस्थी का सामान राख, महिला झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से गृहस्थी का सामान राख, महिला झुलसी
Jalaun
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहाना बुधवार की सुबह तकरीबन सात बजे घर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। आग बुझाने में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उधर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव औरैखी में एक घर में आग लगने से घर का सारा सामान राख हो गया।
डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहाना निवासी सुघर सिंह बुधवार को खेत पर गए थे। उसकी पत्नी शिवकली (40) चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग बुझाने में वह गंभीर रूप से झुलस गई। घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुघर सिंह के मुताबिक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का तकरीबन एक लाख का सामान राख हो गया।
उधर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव औरैखी में एक घर में आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। औरैखी निवासी गोपाल कुशवाहा के घर में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी तथा घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गांव वालों ने पहुंचकर काफी देर तक जूझने के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी का कहना है कि आग की चपेट में आकर करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।