फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बिजली संकट पर खूब गरजे भाजपाई

बिजली संकट पर खूब गरजे भाजपाई

Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। बिजली संकट पर भाजपा ने कड़ा तेवर अख्तियार किया है। बुधवार को भाजपा के बड़े नेताओं की अगुवाई में आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। गहोई धर्मशाला से जुलूस निकालकर मुख्य मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचे। इस दौरान हुई सभा में बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विद्युत महकमे को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। साथ ही कहा कि इस बीच बिगड़ी बिजली व्यवस्था पटरी पर न आई तो भाजपा अनशन करने के लिए बाध्य होगी। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के ठीक बाद से बिजली संकट झेल रहे लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवं सामाजिक न्याय मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपाई गहोई धर्मशाला में जुटे। इसके बाद जुलूस के रूप में सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन ने प्रदेश की सपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि अभी तक हर मोर्चे पर फ्लाप साबित हुई यह सरकार आम जनता को बिजली-पानी जैसी जरूरी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा रही है। वैसे तो समूचा जिला बिजली संकट झेल रहा है, लेकिन कोंच की स्थिति ज्यादा खराब है। अंधाधुंध बिजली कटौती से हर वर्ग परेशान है। लोगों की रात की नींद व दिन का चैन छिन गया है। भाजपा जिला पदाधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग आजिज आ चुके हैं। अब लोगों के सामने सड़क पर उतरकर आंदोलन के सिवा दूसरा रास्ता नहीं बचा है। भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि 72 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था में सुधार न हुआ तो संगठन बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेगी। आंदोलन की शुरुआत अनशन से होगी। बिजली संकट को लेकर सड़कों पर उतरे भाजपाइयों ने खस्ताहाल सड़कों पर आक्रोश व्यक्त किया। इस संबंध में अलग से ज्ञापन देकर कोंच-उरई, कोंच-जालौन, कोंच-महेशपुरा, कोंच-नदीगांव, कोंच-क्योलारी, कोंच-कैलिया तथा कोंच-एट मार्ग की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

सभा के बाद में भाजपाइयों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम जलराजन चौधरी को दिया। ज्ञापन में जर्जर तारों, लो वोल्टेज जैसी समस्या को उठाते हुए तुरंत निदान कराने की मांग की गई। इस मौके पर गौरीशंकर वर्मा, सुनील कांत तिवारी, विनोद अग्निहोत्री, कमलेश चोपड़ा, ब्रजेंद्र कुशवाहा, सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, देवेंद्र सिंह, अनिल अग्रवाल, महेंद्र सोनी लला, संजीव सोनी, ऋषि अग्रवाल जगदीश निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed