{"_id":"39-185191","slug":"Jalaun-185191-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, जाम लगाया
Jalaun
Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। बिजली कटौती व लोकल फाल्ट तथा फुंका ट्रांसफार्मर न बदलने से लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। मंगलवार को सुबह मोहल्ला शिवपुरी के लोगों ने बार-बार बंच लाइन टूटन से नाराज होकर राज मार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर घटिया बंच लाइन बदलवाने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर बंच लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया। उधर, सैदनगर के ग्रामीणों ने 11 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से खफा होकर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि दो दिन में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो अबकी कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
मंगलवार की सुबह टूट रही बंच लाइन से परेशान मोहल्ला शिवपुरी के लोगों का सब्र टूट गया। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और राजमार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगाए आसिफ, अनवर , शेरा , सलीम, कढ़ोर , शिव दयाल , माताप्रसाद आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में तीन दिनों से बंच लाइन बार बार टूट कर गिर रही है। सूचना के बाद भी बिजली कर्मचारी लाइन नहीं जोड़ते है। इसके चलते मोहल्ले में बिजली पानी का संकट छाया है। सूचना मिलने पर सीओ ओमप्रकाश सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाबुझा कर जाम खत्म कराया। विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर बंच लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया।
उधर, सैदनगर में 11 दिन से फुंका ट्रांसफार्मर अभी तक न बदलने से गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह गांव में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दो दिन में ट्रांसफार्मर न बदला गया तो कलेक्ट्रेट में डीएम के सामने प्रदर्शन करेगें।
विज्ञापन
सैदनगर में 11 दिन पहले सौ केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इससे गांव का एक हिस्सा तभी से अंधेरे में डूबा है। ग्रामीणों का कहना है कि बड़े अफसरों को कई बार अवगत कराने के बाद भी अभी तक फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की थी। उन्हें आश्वासन मिला था कि जल्द ही उनकी समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा। लेकिन फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बजाए दूसरे ट्रांसफार्मर से निकली लाइन से कनेक्शन जोड़ लिया। इससे अब नई समस्या खड़ी हो गई। ओवर लोड की वजह से जर्जर बिजली लाइन टूटकर गिर रही है और वोल्टेज लो आने लगा। प्रदर्शन व नारेबाजी करने वालों में विजय शंकर गुप्ता, बाबा गुप्ता, सत्येंद्र नामदेव, डॉ. महेश सेंगर, लियाकत अली, छक्की लाल, मनोज सोनी, हरी राम पाल, प्रेम केवट, डॉ. लल्लन सिंंह आदि मौजूद रहे। मालूम हो कि डीएम रामगणेश ने सोमवार को ही बिजली विभाग के अधीशासी अभियंता को सैदनगर एवं कोंच के फुंके ट्रांसफार्मर के बदलने में हो रहे विलंब को लेकर फटकार लगाई थी। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकल सका।