{"_id":"39-174292","slug":"Jalaun-174292-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी को चेकिंग में सोता मिला एटीएम का गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी को चेकिंग में सोता मिला एटीएम का गार्ड
Jalaun
Updated Sat, 15 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। एसपी राकेश शंकर ने गुरुवार की देर रात शहर में घूम-घूम कर पुलिस व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान खामियां देखकर काफी नाराज हुए और दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की बात कही। बकौल एसपी ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में सहन नहीं होगी।
एसपी सबसे पहले स्टेट बैंक के एटीएम पहुंचे। उन्होंने वहां पाया कि एटीएम गेट में लाक नहीं है। वहां तैनात प्राइवेट गार्ड सोता मिला। यही नहीं गारद रूम में पुलिस कर्मी सिर्फ अंडरवियर पहने मिले। इस पर उन्होंने वहां तैनात पुलिस कर्मियों को जमकर फटकारा और कार्रवाई करने की भी बात कही है। इसके बाद वह मच्छर चौराहा, स्टेशन रोड, राम नगर, अंबेडकर चौराहा आदि स्थानों पर गए जहां पिकेट सिपाही पहले से ही जानकारी मिलने पर अलर्ट दिखे। इसके बाद उन्होंने कोतवाली के नाइट अफसर की लोकेशन ली। एसपी राकेश शंकर ने बताया कि निजी बैंक जो खुली है वहां भी गार्ड सोते मिले। उन्होंने पत्र भेजकर सभी बैंक मैनेजरों के निर्देश दिए कि एटीएम की सुरक्षा बढ़ाई जाए, जहां लाक नहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाए, अन्यथा कोई वारदात होने पर बैंक ही जिम्मेदार होगी और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।