{"_id":"39-173920","slug":"Jalaun-173920-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे, बूढ़े और जवान, सबने पाया योग का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे, बूढ़े और जवान, सबने पाया योग का ज्ञान
Jalaun
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। राजकीय इंटर कालेज मैदान में बुधवार को आयोजित शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव ने ‘स्वस्थ समाज, स्वस्थ भारत’ का नारा देते हुए लोगों को योग सिखाई। रामदेव ने शिविर में अपने शिष्यों को तुलसी की माला देकर कहा कि वह राष्ट्र धर्म के लिए पूरी तन्मयता से काम करें। इसके बाद उन्होंने सूक्ष्य व्यायाम कराया और फिर ध्यान प्राणायाम से लेकर अनुलोम-विलोम, कपालभांति, मंडोकासन, मकरासन समेत बारहदंड और आठ बैठक सिखाया।
राजकीय इंटर कालेज मैदान में बुधवार को तड़के पांच बजे ही योग विद्या पर विश्वास रखने वालों की भीड़ पहुंच गई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं की भी खासी तादाद रही। बाबा रामदेव जैसे ही मंच पर आए ‘वंदे मातरम और भारत माता की जय’ उद्घोष के साथ भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति के लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद 12 फुट ऊंचे मंच से योग गुरु बाबा रामदेव ने करीब दो घंटे तक योग का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान योग के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश देने के साथ ही आसन और प्राणायाम करके लोगों को सिखाते भी रहे। स्वामी रामदेव ने कहा कि आज योग ही परफैक्ट माध्यम है, जिससे लोग उम्र भर स्वस्थ रह सकते हैं। इस दौरान उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम कराने के साथ ही गर्दन, पीठ, कंधे, मुट्ठियाें, उंगलियों के लिए व्यायाम सिखाया। इसके बाद भास्त्रिका प्राणायाम किया। इसे करने की विधि और इसके फायदे भी बताए। कहा कि हृदय के समस्त रोग चाहे वह हाईब्लड प्रेशर हो या अस्थमा, फेफड़ों की समस्या हो इसे करने से पहले दिन से ही आराम मिलता है और छह माह में व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ महसूस करने लगता है। इसके बाद वाह्य प्राणायाम कराया और इसके लाभ बताए। उदगीथ प्राणायाम के लाभ बताए और इसे करने की विधि स्वयं करके दिखाया। ध्यान प्राणायाम, उज्जाई प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम के बाद कपालभांति प्राणायाम सिखलाया। सूर्य नमस्कार की भी विधि बताई। मंडूकासन और मंडूकासन टू की विधि बताई। कहा कि इससे डायबिटीज व मोटापा कम होता है और उदर रोगों को दूर करता है। शशकासन, मकरासन, भुजंगासन, पूर्ण भुजंगासन, शलभासन, नौकासन, पवनमुक्सान, पवनमुक्सान टू, पादवृत्तासन, साइकिलिंग, मर्कटासन और निद्रा के लिए शवासन के बाद अंत में भ्रामरी प्राणायाम कराया। योग शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव ने लोगों को निरोगी काया रखने की विधि बताने के साथ यह भी सलाह दी कि सुखी जीवन के लिए हर इंसान को सुबह 20 मिनट व्यायाम करना चाहिए। योग गुरु बाबा रामदेव ने शहर के मोहल्ला सुशील नगर में रहने वाले शिष्य हरि शरण चतुर्वेदी के आवास पर ही रात्रि विश्राम किया। इसके बाद उन्होंने जीआईसी मैदान में योग सिखाया।
उधर, पत्रकारों से बातचीत में बसपा के पूर्व मंत्री भगवती सागर की जिले से भाजपा प्रत्याशिता के सवाल को टालते हुए बाबा ने कहा कि जल्द ही उन्हे राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।