{"_id":"39-171394","slug":"Jalaun-171394-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपद्रवी छात्रों ने टीचर और स्टाफ पर बरसाई हाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपद्रवी छात्रों ने टीचर और स्टाफ पर बरसाई हाकी
Jalaun
Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। श्रवण कुमारी महाविद्यालय में गुरुवार को प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान अच्छे अंक प्राप्त करने का दबाव बनाने के चक्कर में बात बढ़ गई। इसके बाद छात्रों ने जमकर उत्पात किया। प्रोफेसर और कालेज के स्टाफ के साथ मारपीट की। इसमें महाविद्यालय दो प्रोफेसर, पांच लिपिक और एक चौकीदार घायल हो गए। एक प्रोफेसर को ज्यादा चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। महाविद्यालय में उपद्रव की सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जमीन पर लाठियां पटककर उपद्रवी छात्रों को तितर बितर किया। पुलिस मौके से पकड़कर कुछ छात्रों को थाने लेकर भी पहुंची। इस कारण थोड़ी देर तक थाने में भी हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस का कहना है कि उपद्रवी छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नगर में स्थित कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में इस समय बीएससी की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं। आरोप है कि प्रयोगात्मक परीक्षा देने आए छात्र समरजीत सिंह व शिवम कुमार ने परीक्षा के दौरान प्राध्यापकों से अभद्रता करनी शुरू कर दी और अच्छे अच्छे अंक दिलाने का दबाव भी बनाने लगे। इसी बात को लेकर छात्रों और प्रोफेसरों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी छात्र ने मोबाइल पर फोन कर बाहरी छात्रों को भी महाविद्यालय परिसर में बुला लिया। कुछ ही देर में हाकी और लोहे की राड से लैस उपद्रवी लड़कों की भीड़ महाविद्यालय में घुसी और वहां मौजूद महाविद्यालय के स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने में गणित के प्रोफेसर विवेक दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। लिपिक अनिल तिवारी, प्रेम कुमार, शिवराज, प्रमेंद्र वर्मा, संजय अवस्थी, चौकीदार दिलीप कुमार और प्रोफेसर बांके विहारी आदि को भी चोट आई। हाल यह रहा कि किसी का सिर फूटा तो किसी के पांव में चोट आई। इस बीच सूचना पाकर काफी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और जमीन पर लाठियां पटककर उपद्रवी छात्रों को खदेड़ा। इससे महाविद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। कुछ उपद्रवी छात्र पुलिस के हाथ भी लगे, जिन्हें लेकर फोर्स थाने पहुंचा तो वहां भी भीड़ लगनी शुरू हो गई।
कालेज प्रबंधन की ओर से महाविद्यालय के छात्र समरजीत व शिवम सिंह के साथ 10-15 अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल नसीम खान का कहना है कि नामजद छात्रों के साथ साथ बाहर से आए लड़कों की भी तलाश की जा रही है।