{"_id":"39-160423","slug":"Jalaun-160423-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पति ने शिकायत करने वाले को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पति ने शिकायत करने वाले को पीटा
Jalaun
Updated Wed, 27 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद/उरई(जालौन)। सरकारी धन के गबन की आरोपी महिला प्रधान के डीएम रामगणेश ने वित्तीय अधिकार सीज कर दिया। इससे बौखलाए ग्राम प्रधान पति व उनके साथियों ने शिकायत करने वाले की जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी प्रधान पति व उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी निवासी प्रहलाद सिंह ने डकोर थानाध्यक्ष शिवसागर को दी तहरीर में कहा कि ग्राम प्रधान मालती देवी पत्नी अखिलेश के खिलाफ ग्राम निधि के खाता में सरकारी धन के गबन का आरोप था। जांच के बाद बीती 12 अगस्त को ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार डीएम ने समाप्त कर दिए थे। इससे अखिलेश उसका भाई सोबरन एवं दिलीप उससे रंजिश मानने लगे। बीती 25 नवंबर की रात तकरीबन नौ बजे उसे घर आए और कोरे शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाने की। जब उसने मना किया तो वह घर में घुस आए और बेरहमी से मारापीटा। पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुुरू कर दी है।