फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   काला फीता बांधकर जताया विरोध

काला फीता बांधकर जताया विरोध

Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sat, 13 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई(जालौन)। राजकीय नर्सेज संघ के बैनर तले नर्सों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान नर्सों ने काला फीता बांधकर काम किया।
विज्ञापन

बताते चलें कि संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिला चिकित्सालय तथा महिला चिकित्सालय में तैनात सभी नर्सें अपनी मांगों को लेकर नौ जुलाई से बैठक कर रणनीति बना रही थीं। गुरुवार से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को संघ की सदस्य नर्सों श्रीमती नीलम परिहार, विद्या देवी, एलवी राठौर, ऊषा यादव, मायापाल, आशा अवस्थी, अवधेश सैनी, मालती, रोहित, आसमा, युवा सिंह, मिथलेश, रामजानकी, मिथलेश गुप्ता, स्मिता कटियार, जमुना देवी, रामबेटी पाल, हदयनारायन राजपूत, मुन्नी सचान, मुन्नी साहू आदि ने जिलाध्यक्ष माया सिंह के नेतृत्व में दूसरे दिन भी काला फीता बांध कर काम किया।

माया सिंह ने बताया कि उनका यह विरोध प्रदर्शन 14 जुलाई तक चलेगा। 15 जुलाई से वे लोग केवल एक शिफ्ट में ही ड्यूटी करेंगी। इसके बाद 16 जुलाई को कर्मी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के साथ विधानसभा पर धरना प्रदर्शन करेंगी । उसी दिन प्रांतीय नेता आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। माया सिंह ने बताया कि उन लोगों की मांगों में केंद्र के बराबर भत्ता दिया जाना, खाली पड़े दो हजार पदों पर भर्ती करना, नर्सेस की सेवनिवृात्त आयु साठ वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करना, प्रथम नर्सिंग सेल की स्थापना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed