फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   इंटर के परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका फाड़ी, मुकदमा दर्ज

इंटर के परीक्षार्थी ने उत्तर पुस्तिका फाड़ी, मुकदमा दर्ज

Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जीआईसी उरई में इंटर के छात्र नकल करते पकड़े जाने पर कापी फाड़कर भाग गया। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को 18 नकलची पकड़े गए हैं। इनमें 17 इंटर में व एक हाईस्कूल का परीक्षार्थी है।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का वाणिज्य और इंटर की प्रथम पाली में अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र व भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र था जबकि दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान का द्वितीय प्रश्नपत्र तथा कृषि विज्ञान का प्रथम प्रश्नपत्र था। जीआईसी उरई में अचानक सचलदल ने नकल करते हुए इंटर के परीक्षार्थी रविकांत वर्मा को पकड़ लिया। लिखा पढ़ी तक तो वह चुप बैठा रहा लेकिन जैसे ही सचलदल गया रविकांत वर्मा ने अपनी उत्तर पुस्तिका फाड़कर टुकड़े टुकड़े कर दिए। और सबको चकमा देकर फरार हो गया। केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य मुन्नीलाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है उरई कोतवाल श्यामरथी आर्य ने बताया कि पुलिस रविकांत वर्मा की खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के अतिरिक्त सचल दलों ने पहली पाली में एमएसबी इंटर कालेज कालपी से हाईस्कूल के एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। दूसरी पाली में ठक्कर वापा इंटर कालेज कालपी में इंटर के तीन, बीएमटी आटा में दो, बजरंग विद्यालय उरगांव में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। शाम की पाली में इंटर के पंडित आरएनटी विद्यालय छिरिया में दो लड़कियां, बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा में एक लड़का, जनता इंटर कालेज एट में एक लड़का, एक लड़की, जालौन बालिका विद्यालय में एक लड़का, छत्रसाल इंटर कालेज जालौन में एक लड़क मिलाकर इंटर के 17 और हाईस्कूल का एक परीक्षार्थी मिलाकर 18 नकल करते पकड़े गए। आज सुबह और शाम दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों के गेट पर शिक्षक व शिक्षिकाओं ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
तीन दिनों में नकलचियों की संख्या बढ़कर 38 हुई
उरई। तीन दिनों की बोर्ड की परीक्षाओं में कुल पकड़े गए नकलचियों की संख्या बढ़कर 38 पहुंची।
बाक्स
आज की परीक्षा
उरई। बोर्ड परीक्षा में अजा 15 मार्च को प्रथम पाली में विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में इंटर की संगीत वादन प्रश्नपत्र मनोविज्ञान प्रथाम, शिक्षाशास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed