{"_id":"39-116843","slug":"Jalaun-116843-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे के बयान से खफा भाजपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंदे के बयान से खफा भाजपाइयों का प्रदर्शन
Jalaun
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा हिंदू आतंकवाद और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा आतंकवादियों के सम्मान में श्री व आदरणीय जैसे शब्द लगाने से खफा भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मच्छर चौराहे पर गृहमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाजपा के पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर और जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने की।
केंद्रीय गृहमंत्री के बयान से खफा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा और कोतवाली के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे सिर्फ एक वर्ग को खुश करने के लिए हिंदू आतंकवाद जैसी बातें करके देश के हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। उनका बयान करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है। पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि गृहमंत्री का बयान आपत्तिजनक है। इसके लिए उनको देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। गृहमंत्री के बयान से यह साबित हो गया है कि वे आतंकवादियों से डरते हैं। जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने कहा कि मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आतंकवादियों को श्री व आदरणीय जैसे शब्दोें से सम्मानित करते है। ऐसे नेताओं से देश की सुरक्षा का खतरा है। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मच्छर चौराहे पर गृहमंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह जादौन, अनिल बहुगुणा, कैलाश स्वरूप बाजपेई, राकेश तिवारी, काशी प्रसाद, एमपी वर्मा, विनोद वर्मा, गौरीशंकर वर्मा, केके सिंह, सुनीता वर्मा, अवध शर्मा, रामजी राजपूत, भरत राजपूत, बलवीर सिंह, रविंद्र हसनपुर, लक्ष्मीकांत बजाज, अमित निरंजन, अनीता सोलंकी, सोनपाल, लक्ष्मणदास बबानी, प्रमोद श्रीवास्तव, शशांक खरे भी शामिल रहे। उधर, जालौन प्रतिनिधि के अनुसार गृहमंत्री द्वारा भाजपा तथा विश्व हिंदू परिषद पर दिए गए बयान से नाराज भाजपा नेताओं ने झंडा चौराहे पर सभा कर उनकी निंदा की तथा पुतला भी फूंका। जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी नगर अध्यक्ष शिवशरण तिवारी ने कहा कि गृहमंत्री का बयान ठीक नहीं है। इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। रमेश चंद्र राठौर ने इसे तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम बताया। इस मौके पर दिनेश लोहिया, घनश्याम मिश्रा, रामगोपाल वर्मा, गगन गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, अंशुल श्रीवास्तव, पंकज राजावत, भूपेंद्र सिंह, आकाश सोनी भी मौजूद रहे।