{"_id":"39-116835","slug":"Jalaun-116835-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सूअरों के घूमने पर रहेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सूअरों के घूमने पर रहेगी पाबंदी
Jalaun
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बारावफात के मद्देनजर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में आवारा सूअरों के घूमने की बात उठी। सफाई नायक ने सूअरों के घूमने पर पाबंदी का आश्वासन दिया।
थानाध्यक्ष कदौरा सिकंदर खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सपा नगर अध्यक्ष मुरादबख्श मूंसरी ने नगर में आवारा सुअरों के विचरण पर कड़ाई से पाबंदी की बात कही। चूंकि सूअर पालकों से उलाहना देने पीड़ित जाते हैं तो सूअर पालक मुकर जाते हैं। इस पर सफाई नायक रामबाबू ने आश्वासन दिया कि सूअरों का विचरण किसी भी दशा में नहीं होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि सफाई व्यवस्था चौकस करा दी गई है। अगर फिर भी कहीं गंदगी की शिकायत मिलती है तो तत्काल प्रभाव से कार्य कराया जाएगा। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शाकिर अली ने 25 जनवरी को सब्जी मंडी हटाने की बात रखी। इस समस्या का सर्व सम्मति से निराकरण करते हुए सब्जी मंडी गढ़ी में लगाने की सहमति हो गई है।
विज्ञापन
कदौरा थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाते हुए त्योहार मिल जुलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं। जुलूस को पुराने रास्ते से ही भ्रमण कराएं। सुरक्षा के लिए पर्याप्त जवान तैनात किए जाएंगे। बैठक में साहब जादा परवेज आलम, फजल खां, अनीस खान ठेकेदार, मुहम्मद अजहर खान, रज्जाक खां, श्रीनाथ यादव, रामरूप यादव आदि लोग मौजूद रहे।