{"_id":"39-116834","slug":"Jalaun-116834-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिनौरा वैद्य में 90 बच्चों की जांची सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिनौरा वैद्य में 90 बच्चों की जांची सेहत
Jalaun
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
महेबा। आशीर्वाद बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत ग्राम बिनौरा वैद्य में 90 बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। डाक्टरों ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक हिदायतें भी दीं।
डा. धीरेंद्र गुप्त ने बताया कि ब्लाक में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो टीमें बनाई है। टीमें न सिर्फ स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, बल्कि भौतिक परिस्थितियों का आंकलन भी कर रही हैं। अध्यापकों को तैयार किया जा रहा है कि बच्चों को निरंतर अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करें। मुहम्मद मुही आजम ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को निरोगी एवं मजबूत बनाने महत्वपूर्ण योगदान दें। डा. धीरेंद्र गुप्त ने हरी सब्जियों एवं प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों की विस्तार से जानकारी दी। डा. पंकज शर्मा ने नेत्र ज्योति रक्षा के उपाय बताए। इस अवसर पर डा. विनोद कुमार डा. रवि, कृष्ण कुमार, अमिता सक्सेना, मुहम्मद मुही आजम, काशी प्रसाद, श्याम जी गुप्ता, विश्वनाथ सिंह, तनवीर अहमद, इनाम उल्ला, मुलायम सिंह पाल, बाबूराम पाल भी उपस्थित रहे। परीक्षण के बाद बच्चों को स्वास्थ्य कार्ड दिए। इसमें परीक्षण के परिणाम, वजन, कद आदि अंकित हैं। जरूरत पड़ने पर इस कार्ड को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला अस्पताल ले जाकर इलाज करा सकते हैं। पहले दिन मुसमरिया में 76 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। परीक्षण करने वाली टीमों को ब्लाक के 120 विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच का जिम्मा सौंपा गया है।