{"_id":"39-116648","slug":"Jalaun-116648-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री के बयान की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री के बयान की निंदा की
Jalaun
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर बैठक कर सुशील शिंदे के बयान की निंदा की। जिलाध्यक्ष जगदीश तिवारी ने कहा कि गृहमंत्री एक धर्म विशेष के वोटों के चक्कर में हिंदुओं को आतंकवादी बता रहे हैं। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत 24 जनवरी को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे का पुतला फूंका जाएगा। बैठक में नागेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा, अवध शर्मा, आदि मौजूद रहे। उधर, राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन