फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   कर्जमाफी की झूठी वाहवाही लूट रही सरकार

कर्जमाफी की झूठी वाहवाही लूट रही सरकार

Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 17 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। प्रदेश की सपा सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस नेताओं ने गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

धरना सभा में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्ता में आने के पहले किसानों को कर्जमाफी व बेरोजगारी भत्ता देने जैसे तमाम वायदे किए थे लेकिन इस जिले के मात्र 364 किसानों का भूमि विकास बैंक का ही कर्जमाफ हुआ। उसमें भी किसी किसान पर चार सौ रुपए, किसी पर तीन हजार रुपए कर्ज था। उसे माफ कर यह सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। असली कर्ज तो उन किसानों का माफ होना चाहिए था जिन किसानों की फसलें आंधी व ओलों में शत प्रतिशत नष्ट हुई थी। अभी बीते दिनों जिलेभर के किसानों की अस्सी प्रतिशत फसलें बर्फ पड़ने से चौपट हुईं लेकिन किसानों को कोई राहत नहीं दी।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा करने वाली सरकार ने युवाओं को ठगा है। जिले में 59 हजार बेरोजगार पंजीकृत हुए लेकिन मात्र 13 हजार 30 युवाओें को बेरोजगार माना व दस माह का समय गुजरने के बाद आज तक जिले में मात्र एक युवक को ही बेरोजगारी भत्ता मिला। छात्रों को लैपटॉप भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुंदर एवं पूर्व आईएएस पीडी श्रीवास ने कहा कि सपा सरकार ने कन्या विद्या धन में गरीब छात्राओं की अनदेखी की। जिले में साढे़ आठ हजार से अधिक छात्राओं ने आवेदन किया लेकिन कन्या विद्या धन मात्र 1200 छात्राओं को ही मिला। प्रदेश कांग्रेस सदस्य राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल ठीक नहीं है। जमीनों पर कब्जे व महिलाओं के साथ रेप, लूट, हत्या, डकैती की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि चौहान व असगरी बेगम ने कहा कि बुंदेेेलखंड में सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन है लेकिन उसकी पांच फीसदी बिजली भी यहां के लोगों को नहीं मिल रही है। इस सरकार में महिलाओें की आबरू सुरक्षित नहीं है।
धरने में सत्यपाल शर्र्मा, अशोक द्विवेदी, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज दीक्षित, राजेश मिश्रा, शालिगराम पांडे, उमेश, गुलाब खां, नीता मिश्रा, प्रमोद रिछारिया, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला आदि मौजूद रहे।


इनसेट
नगर की सीवर समस्या उठाई
कोंच (जालौन)। किसानों और आम आदमी की समस्याओं से जुड़े मुद्दों को लेकर मुखर हुई कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम और सीओ को दिया।
कांग्रेसियों ने कहा है कि बुंदेलखंड पिछले दिनों पाला पड़ने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मिलना चाहिए। बुंदेलखंड के किसानों के कर्जे माफ नहीं किए गए है। उन्होंने बुंदेलखंड में कम से कम बीस घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग की। सीवर की समस्या भी उठाई। इस दौरान अखिल वैद्य, लाल प्रताप सिंह, काजी जाहिद, द्वारिका प्रसाद, हाजी जमाल अहमद, गयाप्रसाद, राजेश कुमार वरोदा, लच्छीराम, नवलकिशोर जाटव, अवधेश कुमार अवस्थी, केके संध्या, नरेश दीक्षित, राजेंद्र निगम, केके श्रीवास्तव, श्रीनारायण दीक्षित, कैलाश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed