{"_id":"39-107463","slug":"Jalaun-107463-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखवारे भर से जगम्मनपुर को नहीं मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पखवारे भर से जगम्मनपुर को नहीं मिली बिजली
Jalaun
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। जगम्मनपुर का ट्रांसफार्मर 15 दिन से फुंका पड़ा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की, किंतु अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
गांव में लगा ट्रांसफार्मर करीब 15 पहले फुंक गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी, किंतु किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की उदासीनता के कारण गांव के लोग पखवारे भर से परेशान हैं। लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। बिजली के कारण उनके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। रामकुमार बाबा, राजकुमार द्विवेदी, मिंटू झा का कहना है कि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे यहां के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या से जल्द निजात दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।