{"_id":"39-107081","slug":"Jalaun-107081-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की जमीन के विवाद में चली लाठियां, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की जमीन के विवाद में चली लाठियां, दस घायल
Jalaun
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। कैलिया थाना क्षेत्र के करियावली गांव में स्कूल की जमीन के विवाद में बुधवार को चलीं लाठियों में दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षणकर मामले को मामूली झड़प बता रही है।
कै लिया थानांतर्गत हिंगुटा ग्राम पंचायत के करियावली मजरा में स्कूल की जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा है और तकरीबन आधा दर्जन मकान भी बने हैं। उक्त जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पहले भी लिखापढ़ी की जा चुकी है। बीएसए द्वारा भी एक पत्र एसडीएम कोंच को लिखा गया था। बुधवार को ग्राम प्रधान सूरज सिंह यादव स्कूल की बाउंड्री वाल बनवाने के लिए वहां पिलर के लिए गड्ढा खुदवाने गए थे, जिसका विरोध वहां पहले से ही काबिज लोगों ने करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।
प्रधान पक्ष के घायलों सूरज सिंह, अजयपाल, गिरंद सिंह व देवसिंह को उरई ले जाया गया है जबकि दूसरे पक्ष के तेज सिंह, पर्वत, कुंवर बाई, विलासी और मामूली रूप से चुटहिल रेखा व रजनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया है। प्रधान विरोधी पक्ष का कहना है कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ है उसका पट्टा उनके पास है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर लिया है, एसओ कैलिया हेमंत गौड़ ने बताया है कि जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में चार छह लोगों के बीच मामूली पत्थबाजी हुई है, मामले पर निगाह रखी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।